लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्ट: विजय कपूर, बीकानेर |
बीकानेर।
बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना ने सोमवार को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ, जय नारायण व्यास कॉलोनी तथा शिवबाड़ी क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
एसडीएम कसाना ने बूथ लेवल अधिकारियों, सुपरवाइजरों और संबंधित कार्मिकों को निर्देश दिए कि गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन और मैपिंग का कार्य शीघ्रतम पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रत्येक मतदान केंद्र पर अब तक हुए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर सहायक प्रशासनिक अधिकारी राकेश बंसल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
