लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कुंवारिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया
राजसमन्द | गौतम शर्मा।
राजसमन्द | पुलिस थाना कुंवारिया ने एनडीपीएस प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने यह कार्रवाई जैतारण क्षेत्र से की।
सीआई रामचंद्र कुमावत ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी की पहचान फूसाराम पुत्र जगदीश बिश्नोई, निवासी भाणिया, थाना शिवपुरा, जिला पाली के रूप में हुई है। फूसाराम सितंबर 2025 से फरार चल रहा था। न्यायालय से अंतरिम जमानत मिलने के बाद भी वह पुनः न्यायालय में पेश नहीं हुआ, जिस पर अदालत ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था।
गिरफ्तारी में पुलिस की पूरी टीम शामिल
गिरफ्तारी के लिए थाना अधिकारी के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई, जिसमें एएसआई रामसिंह, हेमंत डांगी और अन्य जाप्ता शामिल थे। टीम ने बुधवार रात को जैतारण से वारंटी को धर दबोचा।
न्यायालय में पेश किया गया
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
सीआई रामचंद्र कुमावत ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी एनडीपीएस प्रकरण से संबंधित था और गिरफ्तारी से पुलिस को नशा तस्करी के मामले में आगे की जांच में मदद मिलेगी।



















































