एम्बुलेंस ने मवेशियों को कुचला, 5 भैसें और 1 गाय की दर्दनाक मौत

0
32
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

गौतम शर्मा, राजसमन्द

राजसमन्द। राजसमन्द-भीलवाड़ा राजमार्ग पर लापस्या के पास रात के अंधेरे में एक दर्दनाक हादसा हुआ। डूंगरपुर अस्पताल की एक एम्बुलेंस ने सड़क पर गुजर रहे मवेशियों को टक्कर मार दी, जिससे कुरज निवासी ओम प्रकाश जाट की 5 भैसें और 1 गाय की मौके पर ही मौत हो गई।

खंडेल चौकी प्रभारी धीरज शर्मा ने बताया कि घटना सांवरिया होटल के पास हुई। सूचना मिलने पर हाइवे पेट्रोलिंग टीम के एएसआई जगदीश चंद्र कीर और हेड कांस्टेबल धीरेज शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त एम्बुलेंस को हटाकर मृत मवेशियों को अलग किया और यातायात बहाल करवाया।

हादसे के समय एम्बुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मवेशियों के मालिक की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here