लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
समय-समय पर अभिभावक-अध्यापक संवाद जरूरी : एसडीएम सर्वेश शर्मा
नवीन कुमावत, किशनगढ़ रेनवाल।
राज्य सरकार और शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शुक्रवार को ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधीन सभी विद्यालयों में मेगा अभिभावक-अध्यापक मीटिंग (PTM) का आयोजन किया गया। इसी क्रम में एम.आर.एस. राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में भी भव्य पीटीएम का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी (एसडीएम) सर्वेश शर्मा ने कहा कि “समय-समय पर अभिभावकों और अध्यापकों के बीच संवाद बेहद आवश्यक है, इससे विद्यार्थी की शैक्षिक प्रगति को समझने और सुधारने में मदद मिलती है।”
उन्होंने कहा कि ऐसा संवाद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
प्रधानाचार्य मनीष कुमार ने बताया कि अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर अपने बच्चों की शैक्षिक प्रगति और उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में विशेष उत्साह देखा गया।
मेगा पीटीएम के साथ-साथ विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस और बिरसा मुंडा जयंती भी मनाई गई। इस अवसर पर एकता की शपथ, सहशैक्षिक गतिविधियाँ और कृष्ण भोग प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा ने विद्यार्थियों को सरदार वल्लभभाई पटेल और बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।













































