लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
फेसबुक लाइव प्रसारण से दूर-दराज के भक्तों ने भी लिया आनंद
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। श्री श्याम सेवा समिति (रजि.), काशीपुरी धाम, भीलवाड़ा के तत्वावधान में एकादशी के पावन अवसर पर श्री श्याम मंदिर, काशीपुरी धाम में भव्य श्याम सुमिरन कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 7.15 बजे बाबा श्री श्याम के पूजन, अभिषेक और आकर्षक श्रृंगार के साथ किया गया।
भजन प्रस्तुति और भक्तिमय माहौल
भजन गायक अभि अनुज पारेख (भीलवाड़ा) ने “हारे का सहारा श्याम हमारा”, “खाटू वाले श्याम तेरी जय हो” एवं “श्याम तेरी बंसी पुकारे” जैसे भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। बच्ची किसा पारीख ने भी भजनों से समा बांधा।
मंदिर परिसर देर रात तक श्याम नाम के जयकारों से गूंजता रहा।
दूर-दराज के भक्तों के लिए फेसबुक लाइव
समिति अध्यक्ष सुरेश पोद्दार ने बताया कि एकादशी के इस श्याम सुमिरन कार्यक्रम में बाबा की विशेष कृपा से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया। मीडिया प्रभारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का फेसबुक लाइव प्रसारण भी किया गया, जिससे दूर-दराज के श्याम भक्तों ने भी बाबा के दर्शन कर भजनों का आनंद लिया।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
















































