एक तरफा प्यार में लड़के ने फैंका था स्कूली लड़की पर तेजाब,पुलिस ने निकाला जुलूस

0
188
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मनजीत सिंह ब्यूरो चीफ श्रीगंगानगर 
स्कूली छात्रा पर तेजाब फैंकने वाला युवक गिरफ्तार
खबर श्रीगंगानगर के केसरीसिंहपुर से है यहां बीते शुक्रवार सुबह स्कूली छात्रा पर तेजाब फेंकने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक फोटोग्राफर है और वह एक तरफा प्यार का शिकार था। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों से मिली फुटेज के आधार पर युवक के बारे में सुराग जुटाये और काबू कर लिया।
केसरीसिंहपुर थाना प्रभारी बलवंतराम के अनुसार बालिका के पर्चा बयान पर दर्ज मुकदमे में गांव 2 डब्ल्यू गुरूसर हाल निवासी चुंगी नम्बर 3 केसरीसिंहपुर 19 वर्षीय ओमप्रकाश उर्फ जानी पुत्र चन्द्राराम मेघवाल को गिरफ्तार किया गया है
प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि ओमप्रकाश फोटोग्राफी करता है। एक शादी समारोह में बालिका को देख वह एक तरफा प्यार का शिकार हो गया था और बालिका ने उसे डांटा भी था। इससे कुंठित ओमप्रकाश ने नकाबपोश होकर बाइक के नम्बर छिपा कर स्कूल जा रही बालिका पर तेजाब की बोतल फेंक दी थी। इस घटना में बालिका के कपड़े व एक हाथ की अगुंली झुलस गई। बच्ची का बचाव हो गया था। घटना उस वक्त हुई जब बालिका पैदल ही स्कूल जा रही थी। एएसआई गुलाब सिंह ने सुराग जुटाने के बाद आरोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि एसपी डॉ. अमृता दुहन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के बारे में सूचना देने वाले को 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी।
आरोपी को  घुमाया  बाजार में 
बच्ची पर तेजाब फेंकने वाले आरोपी ओमप्रकाश ऊर्फ जानी को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद आज मौका-ए-वारदात पर ले जाकर बलवंत भरे बाजार में मंडी के लोगों के साथ सुभाष पार्क से मुख्य बाजार तक आरोपी को कान पकड़कर सरेआम बाजार में घुमा कर आरोपी का जुलुस निकाला ताकि पुलिस का आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय क़ायम हो सके।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here