‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ लोकतंत्र में नई व्यवस्था नहीं :— मदन राठौड़

0
209
- Advertisement -

 

”एक राष्ट्र एक चुनाव” अभियान के समर्थन में भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी और प्रबुद्धजनों की बैठक आयोजित
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर,।(रूपनारायण सांवरिया)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश कार्यालय में ”एक राष्ट्र एक चुनाव” अभियान के समर्थन में भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के प्रदेश संयोजक सुनील भार्गव, प्रदेश के सभी संभाग से पदाधिकारी, सेवानिवृत्त आईएएस, आईपीएस, पूर्व कुलपति, सेवानिवृत्त सेना अधिकारी, विश्वविद्यालयों के कुलपति और प्रोफेसर्स उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा​ कि एक राष्ट्र एक चुनाव आज के समय की जरूरत है। लोकतंत्र में यह व्यवस्था नई नहीं है, जब देश आजाद हुआ तब यह व्यवस्था चुनाव प्रणाली में लागू थी, लेकिन कांग्रेस ने अनुच्छेद 356 का दुरूपयोग करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया को निरंतर बाधित किया। देश में एक बार चुनाव से करोड़ों रूपयों को बचाया जा सकता है। इसके साथ ही बार बार आचार संहिता लगने से आमजन का जनजीवन प्रभावित होता है, इससे भी बचा जा सकता है। वहीं देश में एक बार चुनाव करवाने से चुनाव व्यवस्था में होने वाले खर्चे की बचत होगी और देश की जीडीपी में करीबन 1.5 फीसदी की बढ़ोतरी हो जाएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि हम सभी को एक राष्ट्र एक चुनाव प्रणाली का समर्थन करना होगा। एक चुनाव से केंद्र और राज्यों में आने वाले सरकारें पांच वर्षों तक स्थितरता के साथ सिर्फ और सिर्फ विकास कार्यों में ही रणनीतियां केंद्रीत कर पाएगी। इस प्रणाली से नीति निर्माण में सुसंगतता आएगी, विकास योजनाओं को गति मिलेगी और संसाधनों की व्यापक बचत होगी।

अभियान के प्रदेश् संयोजक सुनील भार्गव ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान में सरकार के साथ हम सभी को समान सहभागिता निभानी होगी। इस अभियान को जन समर्थन मिलने के बाद मोदी सरकार कानून बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएगी। ऐसे में हम सभी को इस पहल के प्रति जागरूकता बढ़ानी है, जनसमर्थन जुटाने है और इसे सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी है। बैठक में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने अभियान को अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here