मकराना में ईद उल अजहा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,
कब्रिस्तान में सड़क निर्माण कार्यक्रम के दौरान विधायक व लगनशाह हास्पीटल सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष में हुई हाथापाई
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
अब्दूल सलाम मकराना
मकराना में आज शनिवार को ईद उल अजहा का पर्व हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया। इस दौरान ईद का मैदान में सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की गई। ईद की नमाज के बाद कब्रिस्तान में सड़क निर्माण कार्यक्रम के दौरान मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत व लगनशाह हॉस्पिटल सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल अज़ीज़ गहलोत में हाथापाई हो गई।
आपको बता दे की अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन की निगरानी में ईदगाह मैदान में ईद उल अजहा की नमाज संभल से आए मौलाना मुज्तफा हसन द्वारा अदा करवाई गई। जबकि अंजुमन सदर मौलाना गुलाम सैयद अली द्वारा तकरीर पेश की गई। नमाज के बाद मुल्क में अमन शांति के लिए दुआ की गई। इस दौरान अंजुमन की ओर से ईदगाह मैदान के हाल में ईद मिलन समारोह आयोजित हुआ। इसके बाद मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत द्वारा ईदगाह मैदान के चौक में 50 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य तथा कब्रिस्तान में वजू खाने से भाखरो की ढाणी तक 17 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ कार्य रखा गया।
फोटो खिंचवाने को लेकर हुई हाथापाई
कार्यक्रम के दौरान फोटोशूट को लेकर मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत व लगनशाह हॉस्पिटल सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल अजीज गहलोत के बीच गाली गलौज हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने दोनों में बीच बचाव कर छुड़वाया। कुछ ही दर में अब्दुल अज़ीज़ गहलोत के परिवार के लोग पहुंच गए और विधायक से गाली गलौज करने लगे। इस दौरान गाली गलौज हाथापाई में बदल गई। लोगों ने बीच बचाव कर छुड़वाया। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। हालांकि इस हाथापाई में किसी को कोई गंभीर चोट आने की सूचना नहीं मिली हैं। उधर पुलिस भी अपने स्तर पर मामले की जांच में जुटी हुई है। इस दौरान नगर परिषद के उपसभापति अब्दुल सलाम भाटी, अंजुमन सचिव मोहम्मद रफीक गौड़, कोषाध्यक्ष खुर्शीद अहमद सिसोदिया, उपाध्यक्ष मोहम्मद हलीम आदि मौजूद थे।










































