दुष्कर्म के बाद विवाहिता की चाकू मारकर हत्या

0
312
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
दुष्कर्म के बाद चाकू से हमला, इलाज के दौरान विवाहिता की मौत
धरियावद में सनसनीखेज वारदात, इलाके में उबाल
प्रतापगढ़। धरियावद कस्बे में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक जघन्य वारदात सामने आई है। दुष्कर्म और चाकू से जानलेवा हमले का शिकार बनी एक विवाहिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल है।
मृतका के पिता रमेश पुत्र लालूराम चौधरी, निवासी केशरियावाद ने बताया कि उनकी पुत्री हेमलता पत्नी विनोद चौधरी धरियावद के टाकीज गली क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही थी। आरोप है कि 7 जनवरी की रात करीब 10 बजे विजय कुमार पुत्र मोहनलाल चौधरी, निवासी ईटाली सिहाड़, जबरन मकान में घुस आया। आरोपी ने महिला के साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। जब हेमलता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके पेट पर चाकू से हमला कर दिया।
गंभीर हालत में घायल हेमलता को पहले धरियावद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे प्रतापगढ़ और फिर उदयपुर रेफर किया गया। लगातार संघर्ष के बावजूद 9 जनवरी 2026 को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद  लोगों ने किया  विरोध  प्रदर्शन 

इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी और कठोर सजा की मांग की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं आरोपी की तलाश जारी बताई जा रही है।

कानून व्यवस्था पर  सवालिया निशान 

यह घटना एक बार फिर कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। पीड़ित परिवार को न्याय कब और कैसे मिलेगा, इस पर अब सबकी नजरें टिकी हैं।

आरोपी की गिरफ्तारी तक नहीं लेंगे डेड बॉडी मृतका की मां ने कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है तब तक वह डेड बॉडी नहीं लेंगे और दाह संस्कार नहीं करेंगे।  जब तक पुलिस आरोपी  की गिरफ्तारी नहीं करेगी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।  घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश बना हुआ है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here