दुर्गा अष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया

0
48
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क  

उनियारा। उपखंड क्षेत्र में मंगलवार को दुर्गा अष्टमी का पर्व भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर की आराध्य मां चामुंडा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग माता के दर्शन हेतु पहुंचे और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

हिंदू समुदाय के लोगों ने दुर्गा अष्टमी पर अपने-अपने घरों में कुलदेवी की विधिवत पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घरों में विशेष पूजा के बाद लोगों ने बड़े-बुजुर्गों को धोक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

क्षेत्र के सभी गांवों और कस्बों से भी दुर्गा अष्टमी पर्व को श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ मनाए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here