डग में भी हो सकता है इंदौर जैसा हादसा

0
97
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
डग, झालावाड़
मप्र के इंदौर जैसी घटना झालावाड़ के डग में भी हो सकती हैं । शिवसेना जिला प्रमुख प्रकाश आनंद ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि जलदाय विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से डग कस्बे में भी इंदौर जैसी घटना हो सकती है। डग कस्बे में गंगधार गेट के बाहर बिजली पावर हाउस के पास लेटरिंग बाथरूम बने हुए हैं वहीं पर गंदा नाला बह रहा हैं और उसी के पास जलदाय विभाग की पाइपलाइन और वॉल लगा हुआ है ।
गंदा नाला और वाल पास-पास होने से पूरी संभावना है कि गंदा पानी जलदाय विभाग की पाइपलाइन और वाल में से रिसाव होकर घरों में सप्लाई हो रहा है ,जिसके कारण कभी भी गंभीर घटना घटित हो सकती है। जलदाय विभाग के अधिकारी डग कस्बे की जनता की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। जलदाय विभाग की जो गाइडलाइन है उस पर अधिकारी एक परसेंट भी नहीं चल, नियम तो यह है कि हर महीने पानी की टंकियां की साफ सफाई होनी चाहिए। सीनेट राइस होना चाहिए, वहां नहीं हो रहा है ।इसके जिस समय जलापूर्ति का समय रहता है उस समय पानी का सैंपल लिया जाता है, जिससे यह पता लग सके की पानी दूषित हे या नहीं इसका पता चल सके ।
वह भी नहीं हो रहा जिसके कारण लोग गंदा पानी पीने को विवश हैं।  इसके अलावा पानी में दवाई भी नहीं मिला रहे है जिन मोहल्लों में कम दबाव से पानी आ रहा है वहां पाइपलाइन बदलकर नई पाइपलाइन डाली जाए । जिसके कारण पठारी मोहल्ला, भावसार मोहल्ला, तोड़ी मोहल्ला एवं चौकड़ी दरवाजा क्षेत्र में आज भी लोगों के घरों में ना के बराबर पानी आ रहा है ।जबकि हमारे पीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर पानी पहुंचाना उसकी धज्जियां अधिकारी लोग उड़ा रहे हैं भ्रष्टाचार इस विभाग में चरम पर है ।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here