दूदू में युवक और विधवा को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश!

0
327
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
दूदू में प्रेमी युगल को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, दोनों की हालत नाजुक
जयपुर। दूदू इलाके में देर रात हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। मौखमपुरा थाना क्षेत्र के बाड़ोलाव गांव में युवक कैलाश गुर्जर और विधवा सोनी गुर्जर को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया।
दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें तुरंत दूदू से जयपुर SMS अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ उनकी हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है।
वारदात की जानकारी मिलते ही दूदू एएसपी शिवलाल बैरवा, डीएसपी दीपक खंडेलवाल और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुँची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरा मामला समझने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की।
एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना किन परिस्थितियों में हुई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामला अवैध संबंधों से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। सोनी गुर्जर विधवा है और उसके कैलाश गुर्जर के साथ संबंधों की जानकारी परिजनों को लग गई थी। आरोप है कि बीती रात दोनों खेत में बने एक मचान में मिलने आए थे, जहाँ परिजनों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।
एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वारदात कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस ने शुरुआती जांच में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध के शक को लेकर विवाद बढ़ा और मामला हिंसक रूप ले गया। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आयेगा। घटना से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और पीड़ितों के बयान दर्ज करने की कोशिश की जाएगी जैसे ही उनकी हालत स्थिर होती है। जांच पूरी होने के बाद ही वारदात के असली कारण साफ हो पाएंगे।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here