लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
विजय कपूर की रिपोर्ट | श्रीडूंगरगढ़।
श्रीडूंगरगढ़। बिग्गाबास वार्ड 23 में निर्माणाधीन ड्रेनेज पाइप लाइन को चार चौराहे तक आगे बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को वार्डवासियों ने पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा।
पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि पालिका द्वारा बरसाती पानी की निकासी के लिए दो फुट की ड्रेनेज पाइप लाइन बिछाई जा रही है, जो वर्तमान में दुलाराम प्रजापत के चौराहे तक ही डाली गई है। इससे आगे रामदेव मंदिर और नानूराम छापोला के घर के पास बरसात के दिनों में पानी की निकासी नहीं हो पाती, जिससे महीनों तक जलभराव की स्थिति बनी रहती है।
वार्डवासियों ने बताया कि जलभराव के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। क्षेत्र में निजी व सरकारी कुल पांच स्कूल स्थित हैं, जिनके विद्यार्थियों को पानी भरे रास्तों से आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस अवसर पर नानूराम छापोला, एडवोकेट मनीष भार्गव, हड़मान भार्गव, रामचन्द्र प्रजापत, प्रेम सिखवाल, पवन सिखवाल, गोपाल भार्गव, नानूराम भार्गव, सुरेंद्र महावर, लक्ष्मीनारायण तावनिया, कुरड़ाराम भार्गव, गंगाराम सिखवाल, लीलाधर भार्गव, बुद्धाराम भार्गव एवं गोरधन भार्गव सहित कई वार्डवासी मौजूद रहे।