Home business news ड्रीम अचीवर्स एवं JWSA ग्रुप द्वारा भव्य बिज़नेस मीट का आयोजन

ड्रीम अचीवर्स एवं JWSA ग्रुप द्वारा भव्य बिज़नेस मीट का आयोजन

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
  जयपुर।  ड्रीम अचीवर्स एवं JWSA ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में होटल ग्रैंड सफारी में एक सफल एवं प्रेरणादायक बिज़नेस मीट का आयोजन किया गया। इस मीट में शहर की लगभग 50 महिला उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत नववर्ष 2026 के स्वागत एवं समय की महत्ता पर ध्यान आकर्षित करते हुए उत्साहपूर्वक की गई। इसके पश्चात आयोजकों ने वर्ष 2026 के लिए व्यवसायिक संकल्प एवं सहयोग पर अपने विचार साझा किए।
फाउंडर प्रीति गोयल ने 2026 के लिए संकल्प पर एक जोरदार प्रेरणास्पद सत्र लिया और साथ ही एक ड्रीम बोर्ड एक्टिविटी भी करवाई। मीट का मुख्य आकर्षण नेटवर्किंग सेशन रहा, जिसमें महिला उद्यमियों ने अपने-अपने व्यवसाय का परिचय दिया और आपसी सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। साथ ही प्रतिभागियों के लिए टेबल डिस्प्ले के माध्यम से अपने व्यवसाय को प्रमोट करने का अवसर भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान हाई-टी, गेम एक्टिविटी एवं लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया, जिसने माहौल को और अधिक उत्साहपूर्ण बना दिया। प्रेसिडेंट मीनाक्षी जैन ने एक गेम एक्टिविटी के जरिए सभी को फिक्स्ड प्लानिंग और एक्शन का संदेश दिया ।सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम की व्यवस्था एवं उद्देश्य की सराहना की।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के बिज़नेस मीट का उद्देश्य महिला उद्यमियों को एक मजबूत प्लेटफॉर्म प्रदान करना, नेटवर्किंग बढ़ाना एवं आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करना है।
इस बिजनेस मीट को सफल बनाने में कोर टीम मेंबर अंजू शर्मा, नेहा झुनझुनवाला, परवीन हीरा , दीपिका गुंबर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version