लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सालासर में बड़ा खुलासा: फसल बीमा घोटाला, 9 करोड़ का चूना लगाने की तैयारी
सालासर/जयपुर। राजस्थान में फसल बीमा के नाम पर चल रहे कथित “लूट के खेल” का बड़ा खुलासा हुआ है। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने सालासर में छापामार कार्रवाई करते हुए State Bank of India (SBI) की एक शाखा में करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है।
मंत्री ने किसानों की शिकायत पर बैंक में केसीसी और फसल बीमा की फाइलें खंगालीं तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
भूमिहीन किसानों के नाम पर फर्जी केसीसी और क्लेम
जांच में सामने आया कि 71 भूमिहीन किसानों के नाम पर फर्जी केसीसी बनाकर बीमा क्लेम उठाया गया।
इन किसानों के पास खुद की जमीन तक नहीं थी, फिर भी उनके नाम पर प्रीमियम काटकर मुआवजा उठाया गया।
बताया जा रहा है कि:
71 किसानों से करीब 15 लाख रुपये की वसूली
सरकार को 9 करोड़ रुपये का चूना लगाने की तैयारी
करीब 15 हजार फर्जी केसीसी के जरिए 1150 करोड़ रुपये तक के संभावित फर्जीवाड़े की आशंका
बैंक और बीमा कंपनी की मिलीभगत?
कृषि मंत्री ने आरोप लगाया कि बैंककर्मी और बीमा कंपनी के कर्मचारी मिलकर सरकार और किसानों दोनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
कई किसानों के नाम पर नकली प्रीमियम काटा गया और फर्जी मुआवजा उठाया गया।
मंत्री ने कहा कि देश के सबसे विश्वसनीय बैंक SBI की शाखा में ऐसा घोटाला सामने आना बेहद गंभीर है। डॉ किरोडी लाल मीणा ने बताया कि राजस्थान में एसबीआई को अन्य सरकारी प्राइवेट बैंकों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर करीब 15000 लैंडलेस किसानों का फर्जी बीमा प्रीमियम काट दिया । जबकि इन 15000 किसानों के रिकॉर्ड में किसी प्रकार की कोई कृषि भूमि नहीं है । बेनामी लैंड होल्डर बनाकर यह बड़ा घोटाला किया जा रहा है। इस फर्जी वाले के तहत इन 15000 किसानों से सम इंश्योर्ड क्लेम राशि करीब 1150 करोड रुपए है। पिछले कई वर्षों का करीबन 1150 करोड रुपए की हेरा फेरी बैंक एवं बीमा माफिया ने की है । यानी 1150 करोड रुपए डकारने का मामला है। मीणा ने बताया कि सालासर ब्रांच ने अनुवाद है प्रतीक किस लगभग 12 लख रुपए के करीब करीब राशि बनाई है जो बहुत बड़ी राशि है।
सालासर ब्रांच ने अनुमानित है प्रति किसान लगभग 12 लाख के करीब करीम राशि बनाया जो बहुत बड़ी राशि है। जांच में बैंकों की कई ब्रांच है इस तरह के फर्जीवाड़े में लिप्त है। अगर इस फर्जी वाले की गणना करें तो यह क्लेम राशि हजारों करोड रुपए हो जाएगी । फसल बीमा माफिया काटकर फर्जी के लिए उठा रहा है एक तरीके से यह बैंक कर्मियों फसल बीमा कर्मियों एवं बच्चों की साथ घाट से बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा है जिससे सरकार को करोड़ों का चुनाव लगाया जा रहा है और माफिया के वारे- न्यारे हो रहे हैं।
मुकदमा दर्ज, सीएम से भी करेंगे शिकायत
मामले में बैंककर्मियों और बीमा कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
मंत्री ने साफ कहा कि इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से भी की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
बाइट:
डॉ. किरोड़ी लाल मीना, कृषि मंत्री राजस्थान
“71 किसानों की फर्जी केसीसी बनाकर क्लेम उठाया गया है। यह सरकार और किसानों दोनों के साथ धोखा है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।”













































