डोटासरा के डुप्लीकेट नरेश सिंधी लड़ेंगे चुनाव

0
22
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर।  राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिशत अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के डुप्लीकेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आज राजस्थान विधानसभा परिसर में दोनों की सुखद मुलाकात रही।  अजमेर निवासी नरेश सिंधी ने  गोविंद सिंह डोटासरा से विधानसभा परिसर में मुलाकात की।  इस अवसर पर गोविंद सिंह डोटासरा ने नरेश सिंधी का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया और मीडिया के सामने कहा कि अब यह मेरा धर्म भाई है।  क्योंकि इसको मेरे से मिलवाने का काम सोशल मीडिया और आप मीडिया के लोगों ने किया है।

लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया

इस दौरान गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मैं जब मैं चुनाव लड़ूंगा तो यह मेरे प्रचार में काम आएगा और प्रचार भी करेगा क्योंकि मैंने इसको अपना छोटा धर्म भाई बना लिया है। इस पर नरेश हिंदी भी मुस्कुरा दिए और वादा कर लिया । इस दौरान गोविंद सिंह डोटासरा ने मीडिया से कहा कि अब तो नरेश भाई भी चुनाव लड़ेंगे।  नरेश भाई ने भी कहा कि अब गोविंद सिंह  डोटासरा से मिलने के बाद उनका मन भी चुनाव लड़ने का हो रहा है।  हालांकि वह एक बिजनेसमैन आदमी है लेकिन अगर डोटासरा ऑफर देंगे तो जरूर पार्षद या  विधायक का चुनाव लड़ेंगे। नरेश सिंधी ने इस दौरान विधानसभा में गोविंद सिंह डोटासरा स्टाइल में गमछा भी हिला कर दिखाया और वह काफी खुश नजर आए।  एक बार फिर नरेश सिंधी मीडिया की सुर्खियां बन गए।

- Advertisement -
Previous articleमुख्यमंत्री भजनलाल ने खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र हादसे पर शोक व्यक्त किया
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here