- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
रिपोर्टर: दुर्योधन मयंक
दूनी। क्षेत्र के प्रसिद्ध आस्था केंद्र कालानाडा बालाजी दरबार में पहली बार भव्य श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 27 मार्च से किया जाएगा।
इस अवसर पर दुणजा माता मंदिर से संकट मोचन हनुमान मंदिर तक विशाल जुलूस एवं भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
कालानाडा बालाजी के पुजारी अतुल पाराशर ने बताया कि दूनी के प्रसिद्ध कथा व्यास अनुभव पाराशर द्वारा 27 मार्च से 2 अप्रैल तक मंदिर परिसर में श्रीमद भागवत कथा का वाचन किया जाएगा।
प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक श्रद्धालु कथा का श्रवण कर सकेंगे। इस धार्मिक आयोजन को लेकर दूनी शहर सहित आसपास के गांवों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
