Home latest डॉ. अनिल कुमार लाहोटी के निधन पर नेत्रदान, दो जरूरतमंदों को मिलेगी...

डॉ. अनिल कुमार लाहोटी के निधन पर नेत्रदान, दो जरूरतमंदों को मिलेगी रोशनी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क  

भीलवाड़ा, रिपोर्ट – पंकज पोरवाल
भारत विकास परिषद की स्वामी विवेकानंद शाखा के नेत्रदान प्रकल्प के तहत एक सराहनीय पहल सामने आई है।

शहर निवासी डॉ. अभिषेक लाहोटी के पिता डॉ. अनिल कुमार लाहोटी के आकस्मिक निधन पर उनके परिवार ने नेत्रदान का निर्णय लिया। इस पुनीत कार्य में परिषद के सहयोगी बालमुकुंद डाड और राजकुमार मेलाना ने सक्रिय सहयोग दिया।

रामस्नेही आई बैंक के डॉ. सुरेश भदादा और टेक्नीशियन चेतन प्रकाश की मदद से नेत्रदान की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई। शाखा अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल ने बताया कि दान किए गए नेत्रों से दो जरूरतमंद व्यक्तियों को नई रोशनी मिल सकेगी।

भारत विकास परिषद विवेकानंद भीलवाड़ा परिवार ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नेत्रदान जैसे इस प्रेरणादायी कार्य के लिए लाहोटी परिवार का आभार व्यक्त किया। यह कदम समाज में अंगदान और नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version