Home latest डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का लक्ष्मणगढ़ में स्वागत

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का लक्ष्मणगढ़ में स्वागत

0

लक्ष्मणगढ़- सीकर

पूनम विशाल की रिपोर्ट

लक्ष्मणगढ़-   राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का आज लक्ष्मणगढ़ में युवा भाजपा नेता नरपतसिंह डागरा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा जयपुर से बीकानेर जा रहे थे इसी दौरान लक्ष्मणगढ़ के एन एच 52 पर स्थित न्यू किंग्स होटल में बैरवा का माला साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान युवा भाजपा नेता नरपत सिंह डागरा महेंद्र सिंह ढोलस, सुरेश खेड़ी, मनोज रूहेला, अशोक शिवरान, जयपाल सिंह ढोलस, जिला परिषद सदस्य रतन लाल गोदारा, श्रवण मानसी, नटवर सिंह बागरोदा, शहर मण्डल अध्यक्ष ललित पंवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भवानी सिंह खेड़ी अभिषेक सिंह रिणाऊ, अमृत चारण, ज्ञान सिंह, मनोज रोहिल्ला व संजीव शिवराम डागरा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस दौरान बैरवा ने शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को लेकर हाल ही में डिप्टी सीएम दिया कुमारी द्वारा लिये गये निर्णयो की तारीफ करते हुए कहा कि दिया कुमारी ने अच्छी पहल की है ओर शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियां हमारी धरोहर है इन्हें संरक्षण करवाने हमारा दायित्व है। बैरवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि हमारे हिन्दुस्तान में जो पीछे की कड़ी में जो लोग रह गये उनको समाज की मुख्य धारा में लाकर एकए विकसित भारत बना है । डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि पहलगाम हमले का हमारे सैनिकों ने मुंह तोड जबाब दिया है मैं उनके जज्बे को सलाम करता हूं ओर विपक्ष को सलाह दी की इस पर बयानबाजी करना ठीक नहीं है। बैरवा ने कहा कि विपक्ष हमेशा बिना विजन के बयान ओर बात करता है।

 

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version