धूमधाम से मनाई गई अनन्त चतुर्दशी, घर-घर हुई भगवान विष्णु की पूजा

0
46
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रियाँबड़ी (नागौर)। अनन्त चतुर्दशी के पावन अवसर पर रियाँबड़ी उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में घर-घर भगवान विष्णु की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पुरुषों ने व्रत रखकर परिवार में खुशहाली, सुख-समृद्धि और मंगलकामनाओं के लिए अनन्त भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

पंडित गोविन्द गौड़ ने जानकारी दी कि अनन्त चतुर्दशी का व्रत विशेष रूप से पुरुषों द्वारा किया जाता है। इस दिन एक श्रद्धालु से चौदह श्रद्धालुओं को डोरे दिए जाते हैं, जिससे भगवान विष्णु के भक्तों की श्रृंखला जुड़ती है। परंपरा के अनुसार सभी भक्तजन मिलकर अनन्त भगवान के हवन में आहुति देकर पूजा-अर्चना करते हैं।

इस अवसर पर पंडित गोविन्द गौड़ ने अनन्त भगवान की कथा सुनाई और महाआरती कर चौदह अन्तियों को डोरे भेंट किए। इसके बाद श्रद्धालुओं को पंचामृत का प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में ओमप्रकाश परिहार, जगदीश रुणवाल, दीनदयाल सोनी, राजू गोड़, मुरलीधर, अनिल राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here