- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जेल में 3 घंटे तक रहा तनाव
6 थानों की पुलिस और पुलिस लाईन के जवानो ने संभाला मोर्चा
जिला कलक्टर और एसपी रहे मौजूद
मुनेश धाकरे
धौलपुर। जिला जेल में कैदी भी सुरक्षित नहीं है जहां जेल में सजायापता कैदियों के दो गुटों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, देखते ही देखते कैदियों के बीच का आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि कैदियों ने जेल में उनकी सुरक्षा के लिए तैनात जेल प्रहरियों के साथ भी धक्का मुक्की और अभद्रता शुरू कर दी। 
जेल प्रहरियों से धक्का-मुक्की की
जेलप्रहरियों से जोरदार गाली गलौज की और उनके साथ मारपीट की और यह सारा वाकया हुआ धौलपुर जेल परिसर में करीब 3 घंटे तक चलता रहा। जेल परिसर में अफरा तफरी का माहौल रहा। जब जेल प्रहरियों से मामला नहीं संबला तो स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई । घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया और करीब आधा दर्जन थानों की पुलिस और पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाब्ता मंगाकर जेल परिसर के हालात को काबू में लिया गया ।
पुलिस छावनी में बदला जेल परिसर
पूरे जेल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया । मौके पर आलाधिकारी पहुंचे जिला कलेक्टर श्री निधि बेटी और पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान भारी पुलिस बल के साथ जेल के भीतर दाखिल हुए उनके साथ एसपी वैभव शर्मा को सिटी कृष्णा राज जांगिड़ और तहसीलदार दिनेश जोशी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभाला और करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को पूरी तरह से काबू में किया।
लड़ाई क्यों हुई
जेल में कैदियों की किसी पुरानी रंजिश या किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक मारपीट हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है,आखिर में जेल में आपस में वर्चस्व का तो मामला नहीं है।
जेल प्रशासन को खुली चुनौती
जेल में बंद खूंखार कैदियों ने जिस तरह से जेल प्रशासन जय प्रहरियों के साथ बदसलूकी की उनके साथ धक्का मुक्की की, मारपीट की, जो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। आखिरकार क्या कारण रहा जिसके चलते कैदियों के होते इतने बुलंद रहे कि उन्हें जेल प्रहरियों के साथ भी मारपीट करने की हिम्मत आ गई।
3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा
जानकार सूत्रों का कहना है कि धौलपुर जेल में यह हाई वोल्टेज ड्रामा और कैदियों ने पूरी जेल मैं हंगामा खड़ा कर दिया। जेल प्रशासन स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मदद नहीं लेता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रशासन लेगा कड़ा एक्शन
जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। जेल प्रशासन को निर्देश दिए गए किस तरह में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक उपयोगिता किया जाए।
ताजा हालात
फिलहाल जेल के अंदर शांति है लेकिन इतिहात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रखा गया है। मामले की जांच जा रही है की सुरक्षा में चुक कहां हुई और अपराधियों के आपसी टकराव का मुख्य कारण क्या है। क्या कैदियों में जेल के भीतरी वर्चस्व की लड़ाई चल रही है या फिर कोई गैंगवार की आशंका है। तमाम पहलुओं पर पुलिस भी जांच करेगी और जेल प्रशासन रिपोर्ट देगा जो भी दोषी होगा उन पर एक्शन होगा फिलहाल तो जेल में शांति है।
- Advertisement -











































