Home crime धौलपुर अस्पताल के PMO पर महिला कर्मचारी ने लगाए छेड़छाड़ के...

धौलपुर अस्पताल के PMO पर महिला कर्मचारी ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप, पुलिस जांच में जुटी

0
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मुनेश धाकरे की रिपोर्ट

धौलपुर। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (PMO) डॉ. विजय सिंह पर अस्पताल में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने इस संबंध में महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि 29 अगस्त, मचकुंड मेले के अगले दिन, PMO ने उन्हें अपने घर बुलाया, जहां उन्होंने अश्लील हरकतें कीं और जबरन पकड़कर छेड़छाड़ की। पीड़िता का कहना है कि वह किसी तरह वहां से भाग निकलीं।
महिला कर्मचारी ने आगे आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस घटना की जानकारी अन्य साथियों को दी, तो PMO ने उन पर दबाव डालना शुरू कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी उनके खिलाफ धमकाने की कोशिश की गई।
इस मामले में महिला थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
PMO ने लगाए गए आरोपों को बताया गलत
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए PMO डॉ. विजय सिंह ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारी का हाल ही में दूसरे वार्ड में ट्रांसफर किया गया था, जिससे नाराज़ होकर उन्होंने यह झूठा आरोप लगाया है। डॉ. सिंह का कहना है कि इस मामले के पीछे कुछ लोगों की साजिश भी हो सकती है।
फिलहाल, पुलिस जांच जारी है और आगे की कार्रवाई उसी के नतीजों पर आधारित होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version