लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। अखिल नागरचाल धाकड़ समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह 28 दिसंबर 2025 को मांडकला क्षेत्र में स्थित मांडव ऋषि की तपोभूमि, श्री धरणीधर मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम को लेकर मांडकला में धरणीधर मंदिर परिसर में धाकड़ समाज सेवा समिति (108 गाँव) कर्मचारी परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष परसीराम धाकड़ ने की। समारोह की व्यवस्थाओं और संचालन के लिए समिति के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
परिषद अध्यक्ष परसीराम धाकड़ ने बताया कि इस प्रतिभा सम्मान समारोह में धाकड़ समाज के 108 गाँवों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमें बोर्ड एवं स्नातकोत्तर परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं, राजकीय सेवा में चयनित एवं सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी, राज्य स्तर के विजेता खिलाड़ी और समाज के भामाशाह भी सम्मानित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समाज में शिक्षा, प्रतिभा और सामाजिक योगदान को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
















































