लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और कैरियर गाइडेंस पर दिया जोर
उनियारा | सत्यप्रकाश मयंक
उनियारा | अखिल नागर चाल धाकड़ समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का आयोजन रविवार को धाकड़ समाज सेवा समिति (कर्मचारी परिषद) 108 गांव की ओर से लघु पुष्कर मांडकला सरोवर के तट पर स्थित श्री धरणीधर मंदिर परिसर में किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि आरएएस अधिकारी शुभम धाकड़ ने कहा कि आधुनिक युग में धाकड़ समाज ने खेती के साथ-साथ शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने बालकों के साथ-साथ बालिकाओं की शिक्षा पर भी विशेष जोर दिया और समाज से अपील की कि बेटियों को उतना ही अवसर दिया जाए जितना बेटों को मिलता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी धर्म या वर्ग से कम नहीं है और सभी को समान अधिकार शिक्षा से ही मिलता है।
समाज की एकजुटता और आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हेमराज धाकड़ (राष्ट्रीय महामंत्री, श्री धाकड़ महासभा) ने कहा कि समय के साथ चलना और समाज को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना जरूरी है। उन्होंने समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की भी अपील की।
महामंत्री ममता धाकड़ और शकुंतला धाकड़ ने कहा कि “यदि समाज की एक बेटी पढ़ेगी तो सात पीढ़ियां तरेंगी।” उन्होंने बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया।
विशिष्ट अतिथि और मंच संचालन
समारोह में विशिष्ट अतिथि रहे – डॉ. अजित धाकड़, डॉ. तेजप्रकाश, डॉ. घनश्याम, डॉ. सुरेश, आरएएस नरेंद्र धाकड़, नीलम धाकड़, भामाशाह रामलाल धाकड़, धरणीधर सेवा संस्थान अध्यक्ष राधेश्याम धाकड़, प्रशासक मंजू देवी, नैनवा पालिकाध्यक्ष सरिता नागर, 108 गाँव अध्यक्ष रमेशचंद्र नागर, पूर्व प्रधान पदम नागर, सीनियर बैंक मैनेजर हेमराज नागर, लोकसभा अध्यक्ष के निजी सहायक क्रांति नागर, छात्रावास अध्यक्ष श्योजी लाल नागर।
मंच संचालन असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, राष्ट्रीय कवि रामअवतार धाकड़, राधेश्याम धाकड़ और महावीर नागर ने किया।
मोटिवेशन और सांस्कृतिक कार्यक्रम
कार्यक्रम में मोटिवेशन सत्र आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय समाज की बालिकाओं ने देशभक्ति और राजस्थानी गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां देकर नशा मुक्ति, दहेज प्रथा और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
आरएएस नरेंद्र धाकड़, जीएसटी कमिश्नर जयपुर ने युवाओं को उच्च शिक्षा और कैरियर गाइडेंस के लिए प्रेरित किया।
सम्मानित प्रतिभाएं और भामाशाह
समारोह में 200 से अधिक प्रतिभाओं और भामाशाहों को सम्मानित किया गया।
-
नवोदय विद्यालय: 12 प्रतिभाएं
-
10वीं कक्षा: 30 मेधावी छात्र-छात्राएं
-
12वीं कक्षा: 35 मेधावी छात्र-छात्राएं
-
अन्य क्षेत्रों: 45 प्रतिभाएं
-
राज्य सेवा में नियुक्त: 59 प्रतिभाएं
-
राज्य स्तर पर विजेता खिलाड़ी: 33
-
भामाशाह: 33
सम्मानित प्रतिभाओं और भामाशाहों को मैडल, माला, स्मृति चिन्ह, दुपट्टा, शाल और नगद पुरस्कार प्रदान किए गए।
समारोह के माध्यम से समाज ने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जिम्मेदारी पर बल देने का संदेश दिया।