लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गौतम शर्मा राजसमन्द।
राजसमंद जिले के कुंवारिया थाना क्षेत्र अंतर्गत देवली मोड़ पर गुरुवार रात्रि करीब 8 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक आगे से क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना में एक युवक रकमपुरा निवासी तथा दूसरा लालूखेड़ी निवासी बताया जा रहा है। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को संभाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका उपचार करवाया।
राहगीरों ने सड़क किनारे गिरी हुई बाइकों को भी सुरक्षित रूप से एक ओर खड़ा किया तथा आसपास फोन कर घायलों के परिजनों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि दोनों घायलों की हालत फिलहाल ठीक है।
घटना की सूचना फैलते ही आसपास के गांवों में चर्चा का विषय बन गया। सूचना पर कई लोग घायलों के घर भी पहुंचे और कुशलक्षेम पूछी। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में लालूखेड़ी निवासी मांगीलाल कुमावत तथा दूसरी ओर रकमपुरा का युवक शामिल बताया जा रहा है।
