Home latest देवगढ़ में ‘वेस्ट टू वंडर’ कार्यशाला, महिलाओं ने सीखे नवाचार

देवगढ़ में ‘वेस्ट टू वंडर’ कार्यशाला, महिलाओं ने सीखे नवाचार

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्ट: गौतम शर्मा, राजसमंद

राजसमंद। जिले के देवगढ़ में नगर पालिका देवगढ़ द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र पर “वेस्ट टू वंडर” कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शंकर लाल चंगेरीवाल, वरिष्ठ सहायक हरि सिंह चौहान, धर्म सिंह चौहान एवं स्वच्छ भारत ब्रांड एम्बेसेडर देवगढ़ भावना पालीवाल उपस्थित रहे।

कार्यशाला में क्षेत्र की नरेगा एवं अन्य कामकाजी महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रतिभागियों को वेस्ट कपड़ों से पपेट (कठपुतली) बनाना, पुराने टायरों से सजावटी सामग्री तैयार करना, बर्ड हाउस बनाना, पूजा थाली सजाना तथा पेन स्टैंड जैसे उपयोगी उत्पाद बनाना सिखाया गया।

स्वच्छ भारत ब्रांड एम्बेसेडर भावना पालीवाल ने कहा कि वेस्ट केवल कचरा नहीं, बल्कि एक अवसर है। सही सोच और दिशा से बेकार वस्तुओं को उपयोगी और सुंदर बनाया जा सकता है। पुराने टायरों से गार्डन डेकोरेशन और बैठने की आकर्षक व्यवस्था तैयार की गई, वहीं वेस्ट कपड़ों से बच्चों के लिए शिक्षाप्रद पपेट बनाए गए।

अधिशासी अधिकारी शंकर लाल चंगेरीवाल ने अपने संबोधन में कहा, “जब सोच बदलती है, तो वेस्ट भी संसाधन बन जाता है। स्वच्छता के साथ सृजन की राह अपनाएँ। वेस्ट टू वंडर केवल कार्यशाला नहीं, बल्कि सोच में बदलाव की पहल है।” उन्होंने कहा कि घरों और शहरों में निकलने वाले वेस्ट का सही उपयोग कर स्वच्छता के साथ रोजगार के अवसर भी सृजित किए जा सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और प्रतिभागियों ने मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र का अवलोकन किया तथा वहां संचालित जरूरतमंदों की सहायता, वस्त्र वितरण एवं वेस्ट टू बेस्ट गतिविधियों की जानकारी ली। उपस्थित जनों ने केंद्र को समाज के लिए प्रेरणादायक मॉडल बताया।

इस अवसर पर निरमा कुमारी सालवी, टीना टांक, मीना कुमारी रेगर, गायत्री देवी रेगर, नाथी देवी रेगर, मैना गुर्जर, कमला रेगर, शांति रेगर, रेखा ओढ़, नर्मदा ओढ़, सुशीला गुर्जर, सीता गुर्जर, रेखा नाथ, सीमा ओढ़, लक्ष्मी रेगर, ज्ञानी देवी रेगर, चुन्नी देवी रेगर, टीना रेगर, डाली रेगर, प्रेमा रेगर, पानी देवी रेगर, निरमा सरगरा, मंजू देवी रेगर सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version