Home latest देश में राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 हाइब्रिड मोड पर कर रहा है...

देश में राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 हाइब्रिड मोड पर कर रहा है कार्य:— मदन राठौड़

0

 

राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के सवाल पर युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने सदन में दी जानकारी

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर,।(आर एन सांवरिया) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव में युवाओं की भागीदारी के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे है। मंत्रालय की ओर से विकसित भारत चैलेंज नामक चार चरणों वाली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। वहीं राष्ट्रीय युवा महोत्वस तथा राष्ट्रीय युवा और किशोर विकास कार्यक्रम का पुनर्गठन कर विकसित भारत युवा नेता संवाद (वीबीवाईएलडी) नाम दिया गया। इस संवाद के माध्यम से युवाओं के साथ अधिक गहनता से जुड़ने का एक प्रयास किया जा रहा है। वहीं इस संवाद में युवाओं को विकसित भारत के विभिन्न पहलुओं के बारे में लिखने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के सवाल के जवाब में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने सदन में यह जानकारी दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि वीबीवाईएलडी—2025 के माध्यम से देशभर के 30 लाख से अधिक प्रेरित युवा एक साथ आए। 15 से 29 आयु वर्ग के सबसे वाइब्रेंट यूथ का प्रति​निधित्व कर रहे लगभग 2500 ऊर्जावान युवाओं को योग्यता के आधारित, बहु चरणीय प्रक्रिया के माध्यम से विकसित भारत युवा नेता संवाद 2025 में भाग लेने के लिए चुना गया हैं । वीबीवाईएलडी 2025 में नेताओं, नवोन्मेषकों और विचारकों की अगली पीढी को बढावा दिया जा रहा है, जो भारत के विकास को आगे बढ़ाएंगे। देशभर के 6 करोड़ से अधिक युवाओं और अन्य लोगों ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से इस कार्यक्रम को देखा है। राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव में आयोजित प्रतियोगिता के प्रथम चरण में भारत भ्रमण क्विज, विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता, विकसित भारत पीपीटी चैलेंज और विकसित भारत चैंपियनशिप का आयोजित फिजिकल मोड पर किया गया। विकसित भारत युवा नेता संवाद के दौरान 3 करोड़ से अधिक युवा और अन्य लोग ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जुड़े है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version