लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
नागौर । उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) चम्पालाल जीनगर ने बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR–2026) के तहत विधानसभा क्षेत्र डेगाना में फील्ड निरीक्षण किया। इस दौरान निर्वाचक सहायक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी मोहनराम चौधरी और तहसीलदार राधिका चौधरी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने भाग संख्या 21, 22 और 23 के बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया और मतदाता परिगणना प्रपत्रों के वितरण एवं मैपिंग कार्य की प्रगति का अवलोकन किया।
उन्होंने मतदाता और प्रोजेनी मैपिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए तथा परिगणना प्रपत्रों के वितरण और संग्रहण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया।
जीनगर ने कहा कि निर्वाचन कार्यों की समयबद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना सभी बीएलओ की प्राथमिक जिम्मेदारी है।










































