Home crime डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली अपराध समीक्षा बैठक

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली अपराध समीक्षा बैठक

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

साइबर अपराधियों और नशा तस्करों पर कसा शिकंजा

जयपुर (आर एन सांवरिया) – पुलिस मुख्यालय में सोमवार को डीजीपी राजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में राज्य की कानून-व्यवस्था और अपराधों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में प्रदेश के सभी रेंज आईजी और जिला पुलिस अधीक्षक जुड़े।

बैठक में डीजीपी ने हार्डकोर अपराधियों, साइबर अपराधियों और नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियानों की समीक्षा करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की गतिविधियों को तेज करने और फील्ड स्तर पर सघन मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

प्रमुख निर्देश:

  • थानों का निरीक्षण: सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को अपने अधीनस्थ थानों का नियमित निरीक्षण और अनुसंधान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।
  • पुलिस कल्याण: पुलिस लाइन्स में लाइब्रेरी स्थापना, क्वार्टर्स की मरम्मत और पुलिस कर्मियों के बौद्धिक विकास पर ध्यान देने को कहा गया।
  • साइबर अपराध नियंत्रण: साइबर थानों को सशक्त बनाने, पोर्टल मॉनिटरिंग और एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने के निर्देश।
  • सोशल मीडिया मॉनिटरिंग: अपराधियों को बढ़ावा देने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश।
  • सीसीटीवी नेटवर्क: सार्वजनिक और निजी सीसीटीवी कैमरों को अभय कमांड सेंटर से जोड़कर निगरानी और अपराध रोकथाम मजबूत करने का निर्देश।
  • ई-प्रोसिक्यूशन: तकनीकी सहायता से जांच और अभियोजन प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने पर जोर।
  • सड़क सुरक्षा: ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान तेज करने और ब्रेथ एनालाइज़र के नियमित उपयोग पर विशेष बल।
  • प्रतियोगी परीक्षाएं: ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षाओं में निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश।

डीजीपी शर्मा ने कहा कि आधुनिक तकनीक, डिजिटल प्लेटफॉर्म और नवीन पोर्टल्स का उपयोग अपराध अनुसंधान को सुदृढ़ करने में बेहद महत्वपूर्ण है। साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि फील्ड स्तर पर विजिबिलिटी और पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, ताकि आगामी त्योहारों में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

बैठक में प्रदेश के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और जिला पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version