दशलक्षण महामंडल विधान सम्पन्न

0
46
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा ( दुर्योधन  मयंक)। उपखंड क्षेत्र के बनेठा कस्बे के आजाद चौक स्थित महावीर दिगम्बर जैन बिचला मंदिर में दशलक्षण महामंडल विधान का आयोजन श्रद्धा के साथ मनाया गया।दशलक्षण महामंडल विधान विधानाचार्य पंडित विमल जैन सौगाणी एवं पंडित सुरेश जैन शास्त्री के सानिध्य में दोपहर सवा बारह बजे शुरू हुआ।

इस अवसर पर भगवान महावीर स्वामी का नित्य जलाभिषेक किया गया। उसके बाद श्रेष्ठी परिवार दिनेश कुमार, मुकेश कुमार,पुलकित जैन द्वारा शांतिधारा की। विधान में मुख्य कलश की स्थापना सौधर्म इन्द्र मुकेश कुमार,हेमा जैन एवं ईशान इन्द्र दिनेश कुमार,संजू जैन ने किया। सानू एण्ड पार्टी द्वारा बड़े भक्ति भाव के साथ विधान करवाकर विश्व शांति की कामना की गई। सौधर्म इन्द्र ने अपनी इंद्राणी के साथ मंडल विधान मंडप में उत्तम क्षमा,मार्दव,आर्जव, सत्य,शौच, संयम, तप, त्याग, आकिंचन्य और ब्रह्मचर्य के दस धर्मों के अर्घ्य समर्पित किए। जिसमें जैन समाज के महिला पुरषो भाग लेकर भगवान की आराधना की।

समाज के हरीश जैन पाण्डया ने बताया कि कार्यक्रम की पूर्व संध्या को भक्तामर दीपार्चना पाठ एवं 24 घंटे का अखंड नमोकार का पठन किया गया। महिलाओं ने विधान में भक्ति नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर मंदिर प्रबंध कार्यकारिणी समेत टोंक, जयपुर, निवाई, मालपुरा,नगरफोर्ट आदि स्थानों के महिला पुरुष उपस्थित हुवे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here