दलित युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

0
29
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

श्रीगंगानगर (मनजीत सिंह)। श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में एक दलित युवक पर दबंगों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक विकास कुमार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार रायसिंहनगर के वार्ड नंबर 12 निवासी विकास कुमार पर दुकानदार धर्मचंद सिंधी और उसके साथियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने विकास को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय श्रीगंगानगर रेफर कर दिया।

परिजनों का आरोप

परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने विकास कुमार को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा और उसे जान से मारने की कोशिश की।

मामले की सूचना मिलने के बाद राजस्थान पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच कर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here