- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। (राजेन्द्र सेन), आल इंडिया कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक ने दलित छात्र नेता विनोद झाखड़ पर सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा की जा रही दमनात्मक कार्रवाई का कड़ा विरोध किया।
सत्ता में बैठे शासकों से भेदभाव की निंदा
राजेन्द्र सेन ने कहा कि सत्ता आती-जाती रहती है, लेकिन सत्ता में बैठे शासकों के लिए सभी छात्र संगठन और छात्र बराबर होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह का भेदभाव अशोभनीय है और इसे तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए।
मांग: तत्काल रिहाई
उन्होंने सरकार से मांग की कि दलित छात्र नेता विनोद झाखड़ को तुरंत रिहा किया जाए, ताकि लोकतांत्रिक और निष्पक्ष दृष्टिकोण बनाए रखा जा सके।
- Advertisement -


















































