दक्षिणी राजस्थान माहेश्वरी महिला संगठन की स्नेह सरिता श्रृंखलाबद्ध बैठक

0
47
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क 

भीलवाड़ा | पंकज पोरवाल

भीलवाड़ा। दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की स्नेह सरिता श्रृंखलाबद्ध बैठक एवं पिकनिक कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किंग्स आइलैंड वाटर पार्क, बिजयनगर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय अर्थमंत्री राजकुमार काल्या, जबकि बैठक की अध्यक्षता सीमा कोगटा ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद पिंकी शारदा और गायत्री गगड़ ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बनाया। कार्यक्रम का संचालन दिव्या काल्या ने किया। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मनोरमा काल्या एवं हुरड़ा तहसील अध्यक्ष कांता सोमानी ने सभी उपस्थित बहनों का स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा ने संगठन की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री शिखा भदादा ने सिद्धि संगम और अयोध्या यात्रा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। राष्ट्रीय अर्थमंत्री राजकुमार काल्या ने जोधपुर में होने वाले आगामी अधिवेशन के बारे में बताया और अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने का आग्रह किया।

निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कुंतल तोषनीवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर काल्या परिवार का विशेष सम्मान किया गया और वाटर पार्क निःशुल्क उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।

सभी जिलों और तहसीलों से आई बहनों ने वाटर पार्क में खेल, मस्ती, हंसी और नृत्य का आनंद लिया। अंत में प्रदेश सचिव डॉ. सुशीला असावा और नगर सचिव सरोज गग्गड़ ने सभी बहनों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष प्रीति लोहिया, सचिव भारती बाहेती सहित कई जिलों एवं तहसीलों की बहनों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

श्री नगर माहेश्वरी महिला संगठन, गुलाबपुरा द्वारा नंद उत्सव का आयोजन भी किया गया, जिसमें बहनों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम प्रभारी दिव्या काल्या, मोना डाड और टीम तथा आयोजन में सुनील तोषनीवाल व संजय लढा का विशेष योगदान रहा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here