दबंगों ने दलित परिवार को किया बेघर, पुलिस ने नहीं की सुनवाई

0
173
- Advertisement -
  लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
दबंगों ने दलित परिवार को किया बेघर

दबंगो में नहीं है कानून का खौफ, एक परिवार को मारने के लिए 50-60 लोग पहुंचे यह कैसे दबंग?

दौसा/सैंथल। दौसा जिले के सैंथल इलाके में एक दलित परिवार को दबंगों ने घर से बेघर कर दिया। आरोप है कि विधायक डी.सी. बैरवा के दबंग समर्थकों ने 50-60 लोगों के साथ हथियारबंद होकर जेसीबी से दलित परिवार का मकान तोड़ डाला और विरोध करने पर पीड़ित महिला और उसके पति के साथ मारपीट भी की। हालांकि विधायक डीसी बैरवा ने  कहा कि इस तरह की हरकत करने वाला उनका समर्थन नहीं हो सकता, जिसने भी कृत्य किया है पुलिस प्रशासन उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा। मैं खुद घटना स्तर पर जाकर आया हूं पीड़ित परिवार से मिलकर आया हूं उन्हें आश्वासन दिया है कि जो भी इस मामले में दोषी होंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी इस संदर्भ में उन्होंने पुलिस और प्रशासन से भी बातचीत की है अपराधियों के साथ उनका नाम जोड़ना राजनीतिक साजिश है।

20 साल से पट्टा, 15 साल से घर बना कर रह रहा है परिवार

पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने 20 साल पहले प्लॉट खरीदा था और पिछले 15 साल से उस पर घर बनाकर रह रहे थे। परिवार ने प्लॉट की चारदीवारी करा रखी थी और मजदूरी कर किसी तरह जीवन यापन कर रहा था। कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने आकर पहले उन्हें 5-7 लाख रुपये देकर प्लॉट बेचने का दबाव बनाया, लेकिन परिवार ने मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने फर्जी पट्टे का हवाला देकर कब्जे की कोशिश की।

जेसीबी और गुंडो के दम पर तोड़ा मकान

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि दबंगों ने पुलिस की मिलीभगत से जेसीबी मंगवाकर मकान तुड़वा दिया। घर का सारा सामान बाहर फेंक दिया गया। विरोध करने पर पत्नी के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा, लेकिन सैंथल थाना पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। बाद में SP से मिलने पर भी पीड़ितों को फिर से थाने भेज दिया गया।

दलित संगठनों ने की निंदा

दलित संगठनों ने घटना की तुलना आजादी से पहले के हालात से की है। उनका कहना है कि उस दौर में भी दबंग जातियों के लोग दलितों की जमीन पर कब्जा कर लेते थे और विरोध करने पर पूरे गांव को छोड़ना पड़ता था। आज भी हालात वैसा ही है। संगठनों ने मांग की है कि जब तक सरकार और पुलिस ऐसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई नहीं करती, तब तक दबंगों में कानून का खौफ पैदा नहीं होगा।

पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री से न्याय की उम्मीद

पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि उन्हें न्याय दिलाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। पीड़ित परिवार के मुखिया का कहना है कि अभी भी उन्हें जानवर का खतरा है पुलिस उन्हें तत्काल गिरफ्तार करें और जिन्होंने मकान तोड़ा है उनसे आर्थिक मुआवजा दिलाये।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here