Home latest डामर सड़क ग्रेवल में तब्दील, जगह-जगह हुए गड्ढे

डामर सड़क ग्रेवल में तब्दील, जगह-जगह हुए गड्ढे

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नागौर, पादूकलां। समीपवर्ती अरनियाला गांव से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 458 स्थित बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय से लेकर कचौलिया तालाब तक डामर सड़क ग्रेवल में तब्दील हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे होने की वजह से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।अरनियाला निवासी कैलाश चंद फोफलिया ने बताया कि सड़क के उखड़ने से ग्रामीणों को परेशानियां हो रही है। सड़क निर्माण कार्य का ठेका 5 वर्ष तक के लिए होने के बावजूद यहां डामर की खानापूर्ति करके छोड़ दी। जिससे फिर सड़क उखड़ गई। ग्रामीणों ने परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को पत्र लिखकर के सीसी रोड बनाने की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version