Home rajasthan दादावाड़ी में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क कृत्रिम अंग व उपकरण वितरण शिविर

दादावाड़ी में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क कृत्रिम अंग व उपकरण वितरण शिविर

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ के दशहरा मैदान के पास स्थित दादावाड़ी में शनिवार से दिव्यांगजनों के लिए तृतीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ हुआ। यह शिविर 7 से 9 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

शिविर का आयोजन भारत विकास परिषद प्रतापगढ़ के सहयोग से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजस्थान तथा श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

शिविर में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंच रहे हैं और निःशुल्क योजना का लाभ ले रहे हैं।

ये उपकरण दिए जा रहे निःशुल्क

शिविर में चयनित दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कई प्रकार के सहायक उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं, जिनमें शामिल हैं—

  • ट्राईसाइकिल

  • कृत्रिम पैर

  • कृत्रिम हाथ

  • केलिपर्स

  • व्हीलचेयर

  • बैसाखी

  • कान की मशीन

  • बुजुर्गों के लिए छड़ी

  • स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक

यह शिविर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से संचालित हो रहा है।

आत्मनिर्भर बनाने का उद्देश्य

आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को सहारा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। शिविर में आने वाले दिव्यांगजनों से यूडीआईडी कार्ड, मेडिकल प्रमाण पत्र और आधार कार्ड साथ लाने का अनुरोध किया गया है।

भारत विकास परिषद, शाखा प्रतापगढ़ के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के अधिक से अधिक दिव्यांगजनों से शिविर में पहुंचकर इस निःशुल्क सेवा का लाभ लेने की अपील की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version