Home latest गोवलिया में आम रास्ते पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

गोवलिया में आम रास्ते पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

राजसमंद। राजसमंद जिले की गोवलिया गांव में आम रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में रोष देखने को मिला। ग्रामीणों ने गलवा ग्राम पंचायत प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर रास्ते से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव के तीन-चार लोगों ने रास्ते में पत्थर डलवाकर तथा तारबंदी (झाली) कर दी है, जिससे रास्ता संकरा हो गया है। इससे राहगीरों और ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इससे नाराज ग्रामीण शनिवार को पंचायत परिसर पहुंचे और सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र सोनी को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की।

सोमवार तक अतिक्रमण हटाने का आश्वासन

सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र सोनी ने ग्रामीणों को सोमवार तक अतिक्रमण हटवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।

ग्रामीणों द्वारा दी गई रिपोर्ट में शंकरलाल, भंवरलाल और देवेंद्र पर रास्ते में पत्थर डलवाकर तारबंदी करने का आरोप लगाया गया है।

मंदिर के पास होने से बढ़ी परेशानी

ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते के पास चारभुजा मंदिर का सामुदायिक भवन भी बना हुआ है। यहां लोगों का आवागमन अधिक रहता है, जिससे रास्ता संकरा होने के कारण दिक्कत और बढ़ गई है।

वहीं दूसरी ओर संबंधित पक्ष का कहना है कि उस स्थान पर उनका पहले से कब्जा था, इसलिए उन्होंने पत्थर डलवाए हैं।

निष्पक्ष जांच की मांग

ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आम रास्ते को पुनः बहाल कराने की मांग की है।

ज्ञापन देने वालों में गणेशलाल, लेहरूलाल, लक्ष्मणलाल, देवलाल, भंवरलाल, मोहनलाल, किशनलाल, मुकेश, प्रकाश चंद्र, हजारीलाल, मनीष, सुरेश चंद्र, जगनाथ और जयराम सहित तीन दर्जन से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version