Home latest कांग्रेस स्थापना दिवस पर खड़गे ने किया ध्वजारोहण, सोनिया-राहुल रहे मौजूद

कांग्रेस स्थापना दिवस पर खड़गे ने किया ध्वजारोहण, सोनिया-राहुल रहे मौजूद

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पार्टी नेतृत्व ने संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी वैचारिक प्रतिबद्धताओं को और अधिक सशक्त करने के उद्देश्य से निरंतर कार्य करती रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version