लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से नार्वे की एम्बेसेडर एलिन स्टेनर ने की मुलाक़ात। मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई शिष्टाचार भेंट। इस अवसर पर राजस्थान में सतत विकास और संभावित निवेश अवसरों सहित कई प्रमुख विषयों के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।
