लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सिवाना के युवा नेता सोहन सिंह भायल की मजबूत दावेदारी
समदड़ी। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी सक्रियता बढ़ाते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में सिवाना क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता एवं सक्रिय, मिलनसार कार्यकर्ता सोहन सिंह भायल पार्टी के लिए निरंतर दिन-रात समर्पित भाव से कार्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सोहन सिंह भायल आम गरीब, किसान और जरूरतमंद व्यक्ति की आवाज को पार्टी के आला अधिकारियों तक पहुंचाकर समस्याओं का समय पर समाधान करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। वे प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार संवाद कर आमजन की समस्याओं का निराकरण कराने का प्रयास करते हैं, जिससे लोगों को राहत मिल सके।
कम उम्र में ही सोहन सिंह भायल ने अपनी बेबाक और बुलंद आवाज के दम पर पार्टी के हर मंच पर अलग पहचान बनाई है। वे कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहकर पार्टी हित में काम करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। अपनी कार्यशैली और संगठन के प्रति निष्ठा के चलते उन्होंने पार्टी के कई कद्दावर नेताओं के बीच भी अपनी मजबूत साख बनाई है।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया सहित कई वरिष्ठ नेताओं के साथ उनके मधुर और निकट संबंध रहे हैं। पार्टी में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के बाद उन्हें एक बार फिर जिला कार्यकारिणी में जिला प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया है।
हाल ही में जयपुर प्रवास के दौरान सोहन सिंह भायल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मदन राठौड़ से जयपुर स्थित कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
युवा नेता सोहन सिंह भायल आज सिवाना, समदड़ी सहित आसपास की कई विधानसभा क्षेत्रों के युवाओं के बीच लोकप्रिय चेहरा बन चुके हैं। चाहे पार्टी का मंच हो या सामाजिक कार्यक्रम, उनकी बेबाक और प्रभावशाली वाणी उन्हें अलग पहचान दिलाती है।









































