Home crime चोरी नकबजनी की वारदात का खुलासा कर आरोपी को किया गिरफ्तार

चोरी नकबजनी की वारदात का खुलासा कर आरोपी को किया गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

चोरी मामले में फुलेरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता
 
 आरोपी पहले रैकी करता और फिर मौका पाकर मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देता था।
 
फुलेरा, जयपुर। पुलिस थाना फुलेरा ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश कर आरोपी को धर दबोच । पुलिस ने आरोपी से 37,240 रुपये नकद और चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण  राशि डोगरा के अनुसार 11 अगस्त को निकटवर्ती ग्राम आकौदा में नकबजनी की घटना सामने आई थी। पीड़ित परिवार घर से बाहर गया हुआ था और इसी दौरान चोरों ने ताले तोड़कर घर में रखे एक लाख पेटिस हजार रुपये नकद और सोने चांदी के आभूषण चुरा लिए। इस पर थाना फुलेरा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। फुलेरा
पुलिस की सक्रियता और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपी नानूराम पुत्र शौला बावरी (उम्र 25 वर्ष, निवासी कंडेवली थाना नरेना जयपुर ग्रामीण) को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया और चोरी का माल बरामद कर लिया गया।
पुलिस उप अधीक्षक सांभरलेक अनुपम मिश्रा के निर्देशन में गठित टीम ने विशेष निगरानी और गश्त के दौरान आरोपी तक पहुंच बनाई। थाना अधिकारी चन्द्रप्रकाश और उनकी टीम ने मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया ।
पुलिस ने बताया कि
आरोपी पहले रैकी करता और फिर मौका पाकर मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देता।
आरोपी से नकबजनी में उपयोग किए गए तरीके और नेटवर्क की जानकारी भी जुटाई जा रही है। वही आरोपी के अन्य वारदातों में शामिल होने की भी जांच की जा रही है।
फुलेरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version