चलती कार में महिला आईटी मैनेजर से गैंगरेप, कंपनी के सीईओ और अन्य हिरासत में

0
62
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
चलती कार में महिला आईटी मैनेजर से गैंगरेप
उदयपुरराजस्थान के उदयपुर में महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। एक निजी कंपनी में मैनेजर पद पर कार्यरत महिला आईटी कर्मचारी के साथ चलती कार में दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर सुखेर थाना पुलिस ने कंपनी के सीईओ महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति को हिरासत में ले लिया है।
पार्टी के बाद बिगड़ी तबीयत, फिर वारदात
पीड़िता ने बताया कि 20 दिसंबर की रात वह सौभाग्यपुरा स्थित होटल में सीईओ के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुई थी। पार्टी के दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई। रात करीब 1:45 बजे सीईओ महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसका पति उसे कार में बैठाकर ले गए।
रास्ते में आरोपियों ने स्मोकिंग आइटम खरीदे और पीड़िता को भी स्मोक कराया, जिससे वह अर्धबेहोशी की हालत में चली गई। आरोप है कि इसके बाद चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
डैशकैम बना जांच का अहम आधार
इस मामले में कार में लगा डैशकैम पुलिस जांच का सबसे मजबूत सबूत माना जा रहा है। पुलिस डैशकैम की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग की गहन जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि डैशकैम में कार के अंदर और बाहर की गतिविधियां भी रिकॉर्ड हुई हैं।
एफएसएल और मेडिकल सबूत
कार से एफएसएल टीम ने सैंपल जुटाए
पीड़िता की ईयररिंग और अंतर्वस्त्र कार में मिले
मेडिकल जांच में प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान पाए गए
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तकनीकी, फोरेंसिक और मेडिकल साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here