Home latest छठे दिन भी खण्डीप धरना स्थल पर डटे हजारों किसान 

छठे दिन भी खण्डीप धरना स्थल पर डटे हजारों किसान 

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 नहरों में पानी नहीं छोड़ा तो बड़े आंदोलन की चेतावनी
 रिपोर्टर (बनी सिंह मीना)

गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर)। ग्राम खण्डीप में पांचना बांध से कमाण्ड क्षेत्र की नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन किसान महापंचायत एवं धरना छठे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर हजारों की संख्या में किसान, पंच-पटेल, युवा, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। अट्ठाईसा क्षेत्र के पंच-पटेलों के साथ जगरवाल एवं मिच्या समाज के प्रतिनिधियों ने भी मंच पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना की मांग

धरने में वक्ताओं ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना करते हुए सरकार को तत्काल नहरों में पानी छोड़ना चाहिए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और क्षेत्र में भाईचारा एवं सौहार्द बना रहे। किसानों ने आरोप लगाया कि न्यायालय के आदेशों के बावजूद अब तक नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया है, जिससे कमाण्ड क्षेत्र के किसानों में भारी रोष है।

महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी

धरना स्थल पर पीलौदा सहित विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे पहुंचे। लोकगीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आंदोलन को समर्थन दिया गया। सागरबाई मेड़िया, साबूती मेड़िया, गौरन्ती मेड़िया एवं रेखा मीना ने लोकगीतों की प्रस्तुतियां देकर किसानों का उत्साह बढ़ाया।

ग्रामीणों ने संभाली व्यवस्थाएं

धरना स्थल की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी ग्राम मोहचा, मोहचा का पुरा, सुन्दरपुर एवं बाढ़ रायल के ग्रामीणों ने संभाली, जिन्होंने आंदोलन में शामिल लोगों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

विधायक रामकेश मीना ने कहा कि सरकार किसानों की जायज मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नहरों में पानी छोड़ने का निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और अधिक व्यापक और उग्र रूप दिया जाएगा।

किसानों ने एक स्वर में मांग दोहराई कि उच्च न्यायालय के आदेशों की तत्काल पालना कर कमाण्ड क्षेत्र की नहरों में पानी छोड़ा जाए, अन्यथा बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version