लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। (आर.एन. सांवरिया) कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत बस्सी स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को छात्राओं के लिए आत्मरक्षा एवं साइबर सुरक्षा पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पहल महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशों के तहत युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
आत्मरक्षा तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण
कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कम्युनिटी पुलिसिंग सुनीता मीणा के नेतृत्व में किया गया।
कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की मास्टर ट्रेनर लाजवंती सुशीला व अन्य प्रशिक्षकों ने आत्मरक्षा तकनीकों का लाइव डेमो दिया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कानूनी जानकारी व डिजिटल सुरक्षा पर जागरूकता
छात्राओं को राजकॉप सिटीजन ऐप, महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं, महिलाओं से जुड़े कानूनी अधिकारों और सुरक्षा प्रावधानों की जानकारी दी गई।
साइबर सुरक्षा सत्र के दौरान ऑनलाइन फ्रॉड, स्टॉकिंग, साइबर बुलिंग जैसे जोखिमों से बचाव के तरीके भी समझाए गए।
छात्राओं में बढ़ा आत्मविश्वास
प्रशिक्षण से छात्राओं ने स्वयं को अधिक जागरूक, सुरक्षित और आत्मविश्वासी महसूस किया। पुलिस की यह पहल युवा वर्ग को सशक्त बनाने और उनके साथ सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।














































