लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
थाना उनियारा पुलिस ने छात्रा से छेड़छाड़ और धमकी देने के प्रकरण में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि एएसआई रतनलाल मीणा ने की।
क्या है मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर 2025 को थाना क्षेत्र की एक छात्रा ने रिपोर्ट दी थी कि रास्ते में उसे रोककर कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई।
रिपोर्ट में जिन युवकों पर आरोप लगाए गए, वे हैं:
-
विनय पुत्र कमलेश मीणा निवासी तुम्बीपुरा
-
विकास उर्फ गोलू पुत्र धनपाल मीणा निवासी तुम्बीपुरा
रिपोर्ट के मुताबिक, विनय ने रास्ता रोककर छात्रा से छेड़छाड़ की, जबकि विकास ने उसका फोटो खींचा और फोटो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
थानाधिकारी कप्तान सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे आरोपी विनय पुत्र कमलेश मीणा को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी को एसीजेएम न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
एक आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका है
इस मामले में दूसरा आरोपी विकास उर्फ गोलू पुत्र धनपाल मीणा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।


















































