Home latest चौसला के ग्रामीणों ने टोल वसूली का किया विरोध

चौसला के ग्रामीणों ने टोल वसूली का किया विरोध

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 

टोल फ्री करने की मांग लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन

डीडवाना-नावां, । रिपोर्टर – मनीष पारीक 
नावां जिले में गोविंदी टोल नाके को लेकर चौसला के ग्रामीणों ने टोल वसूली का विरोध करते हुए इसे टोल फ्री करने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि आसपास के गांवों जैसे राजास, लूणवा और लोहराना के ग्रामीणों को टोल मुक्त रखा गया है, जबकि चौसला के ग्रामीणों से टोल वसूला जा रहा है। इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए उन्होंने नावा SDM दिव्या सोनी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि चौसला गांव टोल नाके से मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जबकि लूणवा और राजास टोल से लगभग 8 किलोमीटर दूर हैं। फिर भी नजदीकी होने के बावजूद चौसला के ग्रामीणों से टोल वसूला जाना उचित नहीं है। ग्रामीणों ने टोल मुक्त करने की मांग की। SDM ने ज्ञापन लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इसके बाद ग्रामीण पुलिस थाने पहुंचे और थानाधिकारी नन्दलाल चौधरी को समस्या से अवगत कराया। थाने पर मौजूद टोल नाके के ठेकेदारों से भी चर्चा की गई, जिसमें तय हुआ कि निजी वाहनों को आधार कार्ड दिखाने पर टोल मुक्त किया जाएगा, जबकि व्यावसायिक वाहनों को नियमानुसार टोल देना होगा। लेकिन ग्रामीणों ने इसे अस्वीकार करते हुए कहा कि यदि मनमानी जारी रही तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे और इसका जिम्मेदार स्थानीय प्रशासन होगा।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे टोल नाके पर आंदोलन कर व्यापक विरोध करेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version