Home crime बजाज मोटरसाइकिल एजेंसी में चोरी, दो लैपटॉप और मोबाइल ले गए चोर

बजाज मोटरसाइकिल एजेंसी में चोरी, दो लैपटॉप और मोबाइल ले गए चोर

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 

भरतपुर, डीग।
कस्बे के कांमा गेट के पास स्थित बजाज मोटरसाइकिल एजेंसी के शोरूम को बीती रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर शोरूम के पीछे से जंगला तोड़कर अंदर घुसे और दो लैपटॉप, एक मोबाइल फोन, चार्जर सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।

सुबह दुकान खोलते समय शोरूम मालिक ने सामान बिखरा देखा, जिससे घटना का पता चला। इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी।

शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में चोरों को नकाब पहनकर अंदर घुसते हुए देखा गया, जिससे उनकी पहचान करना कठिन हो रहा है। पुलिस ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम बनाई गई है और चोरों की तलाश जारी है। जल्द ही गिरफ्तारी का दावा भी किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों में चोरी की घटना को लेकर चिंता का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाने और जनता से सहयोग की अपील की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version