Home rajasthan चौमहला में प्रयूषण महापर्व के समापन पर भव्य रथ यात्रा

चौमहला में प्रयूषण महापर्व के समापन पर भव्य रथ यात्रा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

झालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे में जैन समाज द्वारा प्रयूषण महापर्व के समापन अवसर पर जिनेश्वर देव की भव्य रथ यात्रा निकाली गई।

इस मौके पर सभी जैन समाज बंधुओं ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख रथ यात्रा में भाग लिया। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह समाजजनों ने जिनेश्वर देव के रथ का स्वागत किया और अक्षत, श्रीफल से अभिनंदन किया।

रथ यात्रा सुबह बैंड-बाजों के साथ जैन मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करती हुई जैन अतिथि गृह परिसर तक पहुंची। यहां पर महावीर स्वामी की माता को आए 14 सपनों की बोली लगाई गई। लाभार्थी परिवार द्वारा सपनों के प्रतीक चिन्ह सिर पर धारण कर मंदिर तक लाए गए।

इस अवसर पर कुमारपाल की आरती का लाभ देवेंद्र पिछोलिया परिवार ने लिया। साथ ही 11 उपवास करने वाले तपस्वी दिव्यांश मेहता का सम्मान जैन सोशल ग्रुप द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सत्यनारायण मंदिर परिसर में स्वामी वात्सल्य का आयोजन हुआ, जिसमें समस्त जैन समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version