Home latest चन्द्रप्रभ भगवान का गर्भ कल्याणक महामहोत्सव संपन्न

चन्द्रप्रभ भगवान का गर्भ कल्याणक महामहोत्सव संपन्न

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (दुर्योधन मयंक)। उनियारा के श्री दिगम्बर जैन सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र सुथड़ा में केवल्य कमलापति देवाधिदेव चन्द्रप्रभ भगवान का गर्भ कल्याणक महामहोत्सव भव्य रूप से मनाया गया।

प्रबंध समिति के महावीर प्रसाद पराणा और संतु जैन ने बताया कि भगवान चन्द्रप्रभ का जन्म चंद्रपुरी (चन्द्रावती) में राजा महासेन और रानी लक्ष्मणा देवी के घर इक्ष्वाकु वंश में हुआ था। चंद्रमा के समान श्वेत वर्ण और शीतल स्वभाव के कारण इन्हें ‘चन्द्रप्रभ’ कहा गया। युवावस्था में उन्होंने वैराग्य ग्रहण कर दीक्षा ली और केवलज्ञान प्राप्त कर मोक्ष (सम्मेदशिखर) प्राप्त किया।

समारोह की मुख्य गतिविधियां

  • शास्त्री प्रिंस जैन देवांश के निर्देशन में मंगलाष्टक कर नित्य अभिषेक शांति धारा का आयोजन किया गया।

  • वार्षिक शांतिधारा का आयोजन रमेशचंद, रौनक सर्राफ जयपुर, पांडुशिला पर महावीर प्रसाद और विनोद कुमार ढिकोलिया द्वारा किया गया।

  • देव शास्त्र पूजा के पश्चात चौबीस भगवान की मुलनायक और चन्द्रप्रभ भगवान की पूजा संपन्न हुई।

  • सांय 7 बजे भक्तामर मंडल अलीगढ़ द्वारा भक्तामर दीपार्चना का आयोजन किया गया।

भक्तामर संयोजक हुक्म चंद जैन एवं चेतन जैन बनेठा ने बताया कि यह महामहोत्सव श्रद्धालुओं के बीच भक्ति और ज्ञान का अद्भुत अनुभव प्रदान करने वाला रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version