चांदी के कड़े लूटने के लिए महिला के पैर और गला काटकर हत्या!

0
709
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

लोकेश टटवाल/  सिंह मीना  की  रिपोर्ट 

पैर  और गला  काट कर  हत्या 

बौली (सवाई माधोपुर) ग्राम कोडयाई, तहसील बौली, जिला सवाई माधोपुर में हुई अमानवीय वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। बकरी चराने गई एक महिला की दिनदहाड़े नृशंस हत्या कर दी गई। लुटेरों ने महिला से चांदी के कड़े व अन्य आभूषण लूट लिए और मौके से फरार हो गए। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

थानाधिकारी  बोले  जल्द  गिरफ्तारी होगी 

बोली के थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि बोली तारा क्षेत्र के कोडयाई गांव निवासी महिला कमल मीणा जो बकरी चराने जंगल में गई हुई थी जिसके पैर काटकर हत्या की घटना को अंजाम देकर आरोपी चांदी के कड़े लेकर फरार हो गए। थानाधिकारी ने कहा कि मौके पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड टीम पहुंच गई है सभी तथ्यों की जांच कर रहे हैं और जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

सरपंच ने कहा  जल्द  हो  गिरफ्तारी 

वहीं घटना को लेकर कोडयाई सरपंच प्रेम देवी मीणा ने कहा कि गांव में पहली बार इस तरह की जगह ने हत्या हुई है जिसको लेकर सभी में आक्रोश है । सरपंच ने कहा कि बकरियां खुद घर लौट गई तो परिजनों ने महिला की तलाश की तो महिला परिजनों को अचेत अवस्था में नजर आई । पास जाकर देखा तो महिला के दोनों पैर कटे हुए थे और पैरों में चांदी के कड़े इसके अलावा महिला की गर्दन भी काटकर गले में पहने जेवरात लूटकर आरोपी फरार हो गए ।घटनाओं को लेकर लोगों में भयंकर आक्रोश बना हुआ है।

लोगों  में  कानून का  नहीं है  भय 

इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं रह गया है। इसका सीधा कारण शासन-प्रशासन की ढिलाई और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का अभाव है। जब अपराधियों को सज़ा नहीं मिलती, तो उनके हौसले और बुलंद होते हैं।

महिलाएं  सुरक्षित  नहीं है 

आज हालात इतने भयावह हो चुके हैं कि महिलाएं घर से बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस कर रही हैं। बहन-बेटियां अकेले बाहर जाने से डरने लगी हैं। यह स्थिति किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है।

परिजनों  का  रो  रो  कर  बुरा हाल 

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे हाथ जोड़कर प्रशासन और सरकार से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। परिजनों की एक ही मांग है कि दोषियों को ऐसी कड़ी सज़ा दी जाए, जिससे भविष्य में कोई भी ऐसी दरिंदगी करने की हिम्मत न कर सके।

कुछ  दिनों  पूर्व  भी  हुई थी  घटना 

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सवाई माधोपुर क्षेत्र में इसी तरह की एक और घटना सामने आई थी, जहां आभूषण लूटने के लिए महिला पर हमला किया गया था। उस मामले में पीड़िता की जान बच गई थी, लेकिन इस बार एक महिला की जान चली गई और अपराधी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

कड़ी  से कड़ी सजा देने की मांग 

इस घटना से आसपास के गांवों में भारी आक्रोश है। लोगों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और मांग की है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए।

अब सवाल यह है—क्या प्रशासन जागेगा या ऐसी घटनाएं यूं ही दोहराई जाती रहेंगी?

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here